बाढ़ से जूझ रहे देश के कई हिस्सों में भारतीय सेना राहत और बचाव अभियान चला रही है. मध्य प्रदेश के गुना और शिवपुरी जिलों में हालात स्थिर होने पर सेना की टुकड़ियों को वापस बुला लिया गया है. राजस्थान के धौलपुर और श्रीगंगानगर में सेना के जवान मदद के लिए तैनात हैं और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं.