रक्षा मंत्रालय की सेना के लिए कम रडार पहचान वाले ड्रोन पकड़ने के लिए ड्रोन कैचर सिस्टम खरीद की तैयारी है. प्रस्तावित सिस्टम में ड्रोन सेंसर, ड्रोन कैचर और ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन शामिल होंगे जो मिलकर काम करेंगे. ड्रोन सेंसर को कम से कम 4 किलोमीटर दूरी से छोटे आकार के ड्रोन को पहचानने और ट्रैक करने में सक्षम होना चाहिए.