भारतीय नौसेना में आज स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन को शामिल किया जाएगा, जो समुद्री ताकत में बड़ा कदम है. INS अरिदमन भारत की तीसरी स्वदेश निर्मित परमाणु बैलिस्टिक पनडुब्बी है, जिसने सफलतापूर्वक परीक्षण पूरे किए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में स्वदेशी युद्धपोत तारागिरी को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे.