भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है. केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने IRENA के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी. भारत ने 1,08,494 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जबकि जापान का उत्पादन 96,459 गीगावाट घंटा रहा.