लोकसभा ने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह लेने वाला नया आयकर विधेयक 2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर (संख्यांक 2) विधेयक, 2025 को लोकसभा में पेश किया था. नया विधेयक प्रवर समिति की अधिकांश सिफारिशों को शामिल करते हुए कर कानून को सरल बनाने का प्रयास करता है.