जून के महीने में सामान्य से लगभग 35 % कम बारिश दर्ज की गई है, जो मानसून की सुस्ती का संकेत है. मध्य भारत और पूर्वी एवं उत्तरपूर्वी भारत में बारिश में क्रमशः 21 और 43 % की भारी कमी देखी गई है. महाराष्ट्र के मुंबई में मानसून पांच दिन देरी से पहुंचा है, जबकि सामान्यतः यह 11ह जून को आता है.