दिल्ली-एनसीआर में 2 अगस्त की रात भारी बारिश के कारण तापमान में कमी आई, लेकिन जलभराव से समस्याएं बढ़ीं. उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने टीम-11 का गठन किया है. वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, नाव सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं.