दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है दिल्ली में मार्च के महीने में हुई बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है और पारा सात डिग्री तक गिरा है वर्तमान बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है जो उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है और तेज हवाएं भी चला रहा है