महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के किसान रोशन सदाशिव कुडे को कर्ज चुकाने के लिए अपनी किडनी बेचनी पड़ी. रोशन ने डेयरी व्यवसाय के लिए साहूकारों से उधार लिया था, लेकिन गायों की मौत और फसल खराब होने से कर्ज बढ़ गया. साहूकारों ने किसान को कंबोडिया ले जाकर किडनी निकलवा ली. हालांकि कर्ज का पहाड़ अब भी खड़ा है.