OpenAI चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर क्रिस लेहान ने AI के गलत इस्तेमाल और आतंक फैलाने की चिंताओं पर अपनी राय रखी. US, जापान, सिंगापुर और भारत में AI सेफ्टी इंस्टीट्यूट बनाए जा रहे हैं जो वैश्विक मानक स्थापित करेंगे. भारत में AI साक्षरता तेजी से बढ़ रही है और सही प्रशिक्षण से दुरुपयोग के जोखिम कम किए जा सकते हैं.