भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रोजाना कई लावारिस शव आते हैं, जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए विश्राम घाट भेजा जाता है. भदभदा विश्राम घाट पर कई लावारिस शवों को आधे फीट गड्ढे में बिना धार्मिक अनुष्ठान के दफनाया दिया जाता है. पिछले यहां चार से छह हजार लावारिस शव दफन हो चुके हैं. कई बार एक ही गड्ढे में दो शव रखे दिए जाते हैं.