हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली इलाके में दिनदहाड़े तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र में घुस आया जिससे अफरातफरी मच गई तेंदुए को भगाने के प्रयास में कई लोग घायल हो गए और स्थानीय लोग लाठी-डंडों से अपना बचाव करते नजर आए वन विभाग की टीम ने बाद में तेंदुए को पकड़ने का अभियान चलाया और बेहोश करके काबू कर लिया