हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने विधानसभा में अपना बजट अभिभाषण केवल दो मिनट में समाप्त कर दिया. अभिभाषण के तीसरे से 16वें पैराग्राफ में राजस्व घाटा अनुदान पर चर्चा थी जिसे राज्यपाल ने पढ़ने से मना कर दिया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल के अभिभाषण को पूरा नहीं पढ़ने के फैसले को सामान्य बताया.