हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में एक कुत्ते ने चार दिन तक अपने मृत मालिक की बर्फ में पहरेदारी की. भारी बर्फबारी के दौरान विक्षित राणा और पीयूष नामक दो युवक लापता होकर ठंड में अपनी जान गंवा बैठे थे. SDRF और स्थानीय ग्रामीणों की टीम ने चार दिन बाद शवों को खोज निकाला और कुत्ते को सुरक्षित बचाया.