हिमाचल हाईकोर्ट ने वन विभाग को आदेश दिए हैं कि अवैध कब्जे पर लगे सेब के बागीचों को हटा दिया जाए. वन विभाग का कहना है कि सेब के बागीचे वन भूमि पर अवैध कब्जे के तहत लगाए गए थे, जिन्हें हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. किसानों और बागवान संगठनों ने हाईकोर्ट के इस फैसले का विरोध करते हुए इसे गैर कानूनी और किसानों के खिलाफ बताया है.