गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में साइकिल सवार व्यापारी अमिताभ जैन को तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी. हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ और घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. आरोपी कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश जारी है.