ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति बने आठ रिहायशी टावरों को सील कर दिया है खेड़ा चौगानपुर में खसरा संख्या 109 पर 100 से ज्यादा फ्लैट बिना नक्शा और बिना अनुमति के ही बना दिए गए थे अथॉरिटी ने खरीदारों से अपील की है कि जमीन या फ्लैट खरीदने से पहले भूलेख विभाग से जांच जरूर कराएं