सोने की कीमतों ने लगातार सात दिनों की तेजी के बाद 1,06,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया. वैश्विक व्यापार तनाव और कमजोर रुपये के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है. भारत के बड़े शहरों में सोने की कीमतें चेन्नई में सबसे अधिक 1,06,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.