गोवा में उस नाइट क्लब को बुलडोजर से जमींदोज किया जा रहा है जहां अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी. नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग चुके हैं और अभी तक पकड़े नहीं गए हैं. अग्निकांड के मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि मुख्य मालिक फरार हैं.