दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए भोजन और आराम की सुविधा हेतु कई सेंटर्स अटल कैंटीन से जोड़े जाएंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गिग वर्कर्स की समस्याओं को समझकर उनके सुझावों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए. अटल कैंटीन योजना के तहत 100 नई कैंटीन स्थापित करने और संचालन समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया.