फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शूटर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आरोपी स्वप्नील सकट, सिद्धार्थ, समर्थ पोमाजी और आदित्य गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है जो बचपन के दोस्त हैं. आरोपियों का सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग और फरार आरोपी शुभम लोणकर से संपर्क पाया गया है.