हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के बाद एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई. विमान के रनवे पर रुकने के बाद आग लगने की सूचना मिलने पर यात्रियों को इमरजेंसी एक्जिट से बाहर निकाला गया. इंडिगो ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया और कोई घायल नहीं हुआ है.