जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पाकिस्तानी आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने के लिए नई रणनीति बनाई गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू दौरे के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान को तेज और आक्रामक बनाया है. आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए रियल टाइम खुफिया जानकारी जुटाने और तुरंत कार्रवाई पर जोर दिया गया है.