बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की तैनाती दो चरणों में की जाएगी, पहला चरण एक मार्च से शुरू होगा. चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की 480 कंपनियों की तैनाती का निर्देश दिया है, जो चुनाव से पहले पूरी हो जाएगी. 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 1100 कंपनियों की तैनाती हुई और 8 चरणों में मतदान संपन्न हुआ था.