ED ने AAP के नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामले दर्ज किए हैं, जिनमें पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन आरोपी हैं. दिल्ली सरकार के 5590 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स में भारी गड़बड़ियों और लागत बढ़ोतरी के कारण काम अधूरा रह गया है. ICU अस्पताल प्रोजेक्ट में 1125 करोड़ रुपये की लागत से केवल आधा काम हुआ जबकि 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.