प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है. रांची स्थित ईडी टीम ने झारखंड के 18 ठिकानों पर कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामलों में सर्च ऑपरेशन चलाया है. छापेमारी उन मामलों में हुई जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, नरेंद्र खड़का जैसे लोगों के नाम शामिल हैं