बरेली में बीते दिनों दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटर मुठभेड़ में मारे गए. यूपी के एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है. ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. एडीजी ने आगे बताया कि नकुल और विजय तोमर ने घटनास्थल की रेकी की, जबकि दो अन्य बदमाशों ने फायरिंग की थी.