केंद्र सरकार परिसीमन बिल को संसद में फिर से लाने की तैयारी में जुटी है. इसके लिए बातचीत शुरू हो गई है. सरकार की कोशिश 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे पास कराने की है. इसके प्रस्ताव में अब सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है.