दिल्ली में तीन-चार दिनों से बादल छाए हैं, पर कुछ ही जगह हल्की बारिश हुई. दिल्ली में मानसून आमतौर पर 27 से 30 जून के बीच पहुंचता है. एंटी चक्रवाती सर्कुलेशन मानसून को दिल्ली की ओर बढ़ने में बाधा डाल रहा है. आईएमडी ने अगले तीन-चार दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है.