दिल्ली की एक अदालत ने दंगे की बड़ी साजिश के तीन आरोपियों की जमानत याचिकाएं सुनवाई के बाद खारिज कर दीं. आरोपियों पर यूएपीए के तहत 2020 के दिल्ली दंगों में कथित संलिप्तता और भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं. ताहिर हुसैन चार साल नौ महीने से जेल में बंद हैं और उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में भी अस्वीकृत हुई.