दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी के साथ रेप और हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी, जिसके कारण उसने कई लोगों से उधार लेकर नौकरी खो दी थी. घटना के दिन आरोपी ने IRS अधिकारी के घर में चाबियों से प्रवेश कर करीब 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया था.