दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा, जिससे यातायात सुगम होगा. यह एक्सप्रेसवे लगभग 210 किलोमीटर लंबा है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड तीन राज्यों से होकर गुजरता है. PM नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को इस आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और वन्यजीव मार्ग की समीक्षा भी करेंगे.