दिल्ली की अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को यूएपीए के तहत दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई अंद्राबी की दो सहयोगी सोफी फेहमीदा और नाहिदा नसरीन को भी इसी मामले में तीस साल कैद की सजा दी गई है तीनों आरोपियों को यूएपीए की धारा 20, 38, 39 के साथ-साथ भादंसं की कई धाराओं के तहत भी दोषी ठहराया गया है