राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अहमदाबाद की विशेष अदालत में जासिम शाहनवाज़ अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. आरोपी ने मार्च से मई 2025 के बीच भारत सरकार की कई वेबसाइटों पर डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस अटैक किए थे. जांच में पता चला कि आरोपी ने एडवांस हैकिंग टूल्स, VPN और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का उपयोग किया था.