कांग्रेस ने 2018-19 के पार्टी फंड पर 199 करोड़ रुपये की आयकर छूट के लिए दावा किया था लेकिन राहत नहीं मिली. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने देर से रिटर्न दाखिल करने और नकद दान सीमा उल्लंघन के कारण छूट का दावा खारिज किया. कांग्रेस ने नियत तिथि से काफी बाद रिटर्न दाखिल किया और जीरो इनकम घोषित करते हुए छूट का दावा किया था.