मुंबई में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान स्लैब एक ऑटो रिक्शा और कार पर गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हुई. CM फडणवीस ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज का आश्वासन दिया. हादसे में मृतक की पहचान रामधन यादव के रूप में हुई. 3 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज चल रहा.