MP के छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौत के बाद केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की जांच टीम भेजी थी. जांच में बच्चों द्वारा ली गई 19 दवाइयों में से 4 दवाएं खराब गुणवत्ता वाली पाई गईं थीं. जानलेवा कफ सिरप Coldrif की निर्माण कंपनी तमिलनाडु के कांचीपुरम की Sresan Pharmaceuticals थी.