केरल के कन्नूर जिले के पझैयांगड़ी क्षेत्र में बच्ची के गले में च्यूइंगगम फंसने से उसकी सांसें रुकने लगीं. सड़क पर साइकिल चलाती बच्ची ने मदद के लिए पास खड़े युवाओं को आवाज लगाई और अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. युवाओं ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू कर बच्ची की पीठ थपथपाई जिससे च्यूइंगगम उसके गले से निकल गया.