केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने टाइप-2 डायबिटीज के लिए सेमाग्लूटाइड दवा को भारतीय बाजार में मंजूरी दी है. सेमाग्लूटाइड दवा उन मरीजों के लिए उपयोगी है जिनका ब्लड शुगर खानपान और व्यायाम से नियंत्रित नहीं होता है. यह दवा दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के साथ वजन घटाने में भी मददगार साबित हुई है.