CBI ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के 228 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की यह पूछताछ दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में करीब छह घंटे तक चली और कई पहलुओं पर सवाल-जवाब हुए सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मुंबई में तलाशी अभियान चलाया था