अहमदाबाद की कंपनी और उसके तीन डायरेक्टरों पर बैंक ऑफ इंडिया को 121 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है. सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 121 करोड़ 60 लाख रुपए के बैंक फ्रॉड मामले में एफआईआर दर्ज की है. जांच के तहत अहमदाबाद और गांधीनगर में तीन जगहों पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत बरामद किए गए हैं.