नितिन नवीन को संसद भवन के पुराने हिस्से में बीजेपी कार्यालय के पास कमरा नंबर चार आवंटित किया गया है यह कमरा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से जुड़ा हुआ है वाजपेयी ने 2004 में इस कमरे का कभी उपयोग नहीं किया लेकिन उनकी नेमप्लेट वहां बनी रही