बिहार सरकार ने अब 1200 से 1300 अपराधियों की संपत्ति भी जब्त करने का निर्णय लिया है. डीजीपी विनय कुमार ने बालू माफिया और किलर जैसे संगठित अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू करने की बात कही. महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत स्कूलों के बाहर निगरानी रखी जाएगी.