बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. कांग्रेस लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, बिजेंद्र चौधरी जैसे नेताओं के नाम हैं. कांग्रेस की लिस्ट के बाद बिहार की कुछ सीटों पर महागठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ फ्रेंडली फाइट के संकेत है.