1957 में बिहार के बेगूसराय जिले के रचियाही गांव में देश में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई थी. इस घटना ने बिहार की राजनीति में नेता, माफिया और बाहुबली के गठजोड़ को जन्म दिया जो आज भी जारी है. बूथ कैप्चरिंग के कारण चुनाव में हिंसा और मतपेटियों की लूट जैसी घटनाएं आम हो गईं थीं.