नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है और वे 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल की बैठक में केंद्र सरकार और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. नीतीश ने केंद्र से पूर्ण सहयोग मिलने और बिहार में विकास कार्य और तेजी से करने का संकल्प दोहराया.