बिहार सरकार ने 1 अगस्त 2025 से राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत इस सुविधा के लिए सरकार ने 3797 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है. योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को कुटीर ज्योति योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.