भोपाल के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक छात्र टीचर के पैर दबाते हुए नजर आया था. शिक्षिका अनीता श्रीवास्तव ने इस मामले में अपनी सफाई पेश की है और बताया कि उनका पैर टूटी हुई टाइल पर लग गया था. वीडियो बनाने वाला व्यक्ति क्लास के बाहर खड़ा था. उसने सच्चाई जानने के बाद भी वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दी.