BJP ने बंगाल में 2019 के बाद अपनी चुनाव रणनीति में बदलाव कर विकास और नए बंगाल के वादे पर अधिक जोर दिया है. हालांकि हिंदुत्व BJP के प्रचार का मुख्य स्तंभ बना हुआ है, खासकर उत्तरी बंगाल के सीमावर्ती जिलों में. योगी बंगाल में BJP के हिंदुत्व की राजनीति के ब्रांड एंबेसडर के रूप में 20 से अधिक रैलियां कर रहे हैं.