रिपोर्ट में बताया गया है कि आरसीबी ने विजय परेड के लिए पुलिस से अनुमति लिए बिना लोगों को बुलाया था. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे. आरसीबी प्रबंधन ने 3 जून को पुलिस को केवल सूचना दी थी, कोई अनुमति नहीं ली थी.